देहरादून। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों के बीच धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विपक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केवल हल्ला मचाने से कुछ नहीं होगा। विपक्ष के पास आरोपों से जुड़े सबूत हैं तो सरकार को दे, हर तरह की जांच के लिए सरकार तैयार है।
सतपाल महाराज ने केदारनाथ धाम में पूर्व में लगाए गए सोना चोरी के आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मामले की उन्होंने खुद जांच कराई थी और जांच में कुछ नहीं मिला। बीकेटीसी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत पर सुरक्षा के लिए प्लास्टिक कोटिंग की गई थी, जिसे लेकर 200 किलो सोना चोरी होने के निराधार आरोप लगाए गए थे।अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच के मद्देनजर पिछले 40 दिनों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी गई है। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।