Roorkee: मोहर्रम के मातमी जुलूस में बवाल, टोडा गांव में पथराव से मची अफरा-तफरी

रुड़की। सिविल लाइंस क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर मुस्तहकम गांव में मोहर्रम के मातमी जुलूस के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब रामलीला ग्राउंड में किसी व्यक्ति ने जुलूस की तरफ ईंट-पत्थर फेंक दिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे मातमी जुलूस टोडा गांव के रामलीला ग्राउंड पहुंचा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने जुलूस की ओर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद मौके पर नारेबाजी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की बड़ी संख्या में टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने शराब के नशे में जुलूस की ओर ईंट फेंकी थी। इसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति बनी।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!