हरिद्वार जमीन घोटाले में बड़ा एक्शन, आरोपी IAS अधिकारियों के घर विजिलेंस का छापा

हरिद्वार जमीन घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में आईएएस वरुण चौधरी समेत सभी 10 आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद विजिलेंस टीम ने आज कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

विजिलेंस की टीमें दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग समेत अलग-अलग स्थानों पर करीब 11 आवासों और कार्यालयों में पहुंची हैं। टीमों की ओर से यहां दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। कुछ स्थानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं।

मामले में पिछले दिनों प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पूर्व जिलाधिकारी हरिद्वार के खिलाफ वृहद दंड और तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी को बर्खास्त करने की संस्तुति भी की गई थी। अब विजिलेंस की छापेमारी के बाद मामले की जांच में तेजी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!