युवा शक्ति संवाद: सीएम धामी ने युवाओं को बताया विकसित भारत और उत्तराखंड का सबसे बड़ा आधार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा राज्य और देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा प्रतिभा ही विकसित भारत के निर्माण की प्रमुख ताकत है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण आधार मानते हैं। इसी सोच के तहत उनकी शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें रोजगार सृजक के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प ऐसा उत्तराखंड विकसित करना है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए बाहर पलायन न करना पड़े, बल्कि उन्हें अपने ही राज्य में पर्याप्त अवसर मिलें। इसके लिए युवाओं को उद्यम, नवाचार और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना तथा हाउस ऑफ हिमालयाज जैसे प्रयासों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इसके अलावा स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, कीवी मिशन, नई पर्यटन नीति, होम-स्टे योजना, वेड इन उत्तराखंड और सौर स्वरोजगार योजना जैसी पहलों से राज्य में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर लगातार सृजित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!