साइबर ठगों ने 12 राज्यों में 22 लोगों को बनाया शिकार, लाखों की ठगी, छह के खिलाफ एफआईआर

उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी का एक मामला उजागर हुआ है, जिसमें पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

देश के 12 विभिन्न राज्यों में रहने वाले 22 लोगों से 2.44 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। आरोप है कि ठगी से हासिल की गई पूरी राशि एसबीआई की सितारगंज शाखा में खोले गए एक फर्जी बैंक खाते में जमा कराई जाती थी। इस मामले में पुलिस ने खाते के संचालन से जुड़े व्यक्ति समेत कुल छह आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!