परिवार रजिस्टर में पाई जा रही गड़बड़ियों पर धामी सरकार ने उठाया कड़ा कदम साथ ही दिए जांच के आदेश ..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में परिवार रजिस्टर की अनियमितताओं पर संज्ञान लेते हुए प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश दिए गए।परिवार रजिस्टरों में उजागर हो रही गंभीर गड़बड़ियों को देखते हुए धामी सरकार ने सख्ती दिखाई है। सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि परिवार/कुटुंब रजिस्टरों की प्रतियां तत्काल जिलाधिकारी के पास सुरक्षित रखी जाएं, ताकि रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की कोई संभावना न रहे। वहीं रजिस्टरों की गहन जांच सीडीओ/एडीएम स्तर पर कराए जाने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जांच का दायरा 2003 से वर्तमान तक निर्धारित करने पर सहमति बनी, ताकि पुराने मामलों में हुई संभावित अनियमितताओं को भी उजागर किया जा सके। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाम दर्ज कराने वालों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!