नव वर्ष पर सुरक्षा अलर्ट: जश्न की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं, हवालात में कटेगी रात

देहरादून पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या व नव वर्ष के अवसर पर जनपद में भारी संख्या में पर्यटकों के आगमन को देखते हुए अलर्ट मोड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी भी कर दी है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नगर और देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं व आंतरिक मार्गों पर वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की जा रही है। इसके अलावा सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात भी किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नव वर्ष के जश्न के दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग या कानून-व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। एसएसपी लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!