उत्तरकाशी। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास आज उत्तरकाशी पहुंचे। दोनों हस्तियां हेलीकॉप्टर से गंगनानी पहुंचे, जहां उन्होंने मां यमुना के तट पर विशेष पूजा-अर्चना भी की।
पूजा के बाद धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली के लिए रवाना हुए, जहां वे मां यमुना के दर्शन कर विशेष पूजा भी करेंगे। उनकी यात्रा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को भी मिल रहा है।