स्पर्श हिमालय महोत्सव में योग, आध्यात्म और नाड़ी विज्ञान पर विशेष सत्र, सीएम धामी ने किया समापन

थानों के लेखक गांव में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव के तीसरे दिन योग, आध्यात्म, नाड़ी विज्ञान व पर्यटन पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान योग और नाड़ी रोग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य व जीवनशैली से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलन कर किया। समापन सत्र में शामिल होकर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पारंपरिक ज्ञान व हिमालयी संस्कृति को नई पहचान मिल रही है।

नाड़ी रोग विशेषज्ञ लक्ष्मी नारायण जोशी ने सत्र में कहा कि शरीर के सभी रोगों की जड़ मस्तिष्क में होती है और उनका समाधान भी वहीं निहित है। उन्होंने कहा कि असंयमित आहार, विहार व अनिद्रा आज बीमारियों का मुख्य कारण हैं, इसलिए संयमित जीवनशैली अपनाकर रोगों को जड़ से मिटाया जा सकता है।

कार्यक्रम में कई अन्य वक्ताओं ने भी योग, ध्यान व मानसिक शुद्धि पर अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!