किच्छा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की कुमायूं यूनिट ने किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 2 तस्करों — सलीम व शेर मोहम्मद, निवासी बहेड़ी, बरेली (उत्तर प्रदेश) — को 3.008 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार भी किया।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर नशे का कारोबार कर रहे थे और उत्तराखंड में अफीम की सप्लाई भी करते थे। इनमें से एक आरोपी सलीम के खिलाफ बरेली में 40 लाख की डकैती सहित कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।

टीम ने बताया कि आरोपी अफीम की खेप किच्छा, रुद्रपुर व सितारगंज में बेचने की तैयारी में थे। पूछताछ में अन्य ड्रग्स सप्लायर्स के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जांच भी जारी है। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करी संगठित अपराधों को बढ़ावा देती है, इसलिए बड़े नेटवर्क को खत्म करना एसटीएफ की प्राथमिकता भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!