घर- घर तिरंगा अभियान की सफलता को पार्षद सुशीला रावत ने वितरित किए राष्ट्रीय ध्वज

बोली उमंग से मनाए स्वतंत्रता का जश्न, फहराएं अपना प्यारा तिरंगा 

देहरादून। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के घर – घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आज यहां नगर निगम के वार्ड 58 केदारपुरम एमडीडीए कालोनी की पार्षद श्रीमती सुशीला रावत के आवास पर एक संक्षिप्त बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने वार्ड के सभी नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और पूरी उमंग से स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम उन्हीं की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

इसके बाद पार्षद श्रीमती रावत ने आए हुए लोगों को तिरंगा भी वितरित किया।पार्षद ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वार्ड में प्रत्येक घर में हमारा राष्ट्रीय ध्वज पहुंचे। वार्ड के नागरिक उनके पास आकर भी तिरंगा झंडा प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता थपलियाल, कांता बमराडा के साथ ही सुनीता, पुष्पा कोठियाल, पुष्पा देवशाली, सुलोचना सुंद्ररियाल, सुल्तान सिंह पटवाल, मुन्नी नेगी, सुनीता, श्वेता, शांति भट्ट, कमली रावत आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!