
देहरादून। स्वतंत्रता के 75 पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धस्माना के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ ही पार्टी की प्रदेश सचिव श्रीमती मंजू त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।