प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का मुद्दा
एसकेविरमानी/ ऋषिकेश । प्रांत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया के नेतृत्व में नगर के प्लास्टिक एवं पैकिंग मैटेरियल के थोक विक्रेताओं ने आज नगर निगम नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, एवं एनफोर्समेंट टीम के साथ एक संयुक्त बैठक की। जिसमें नगर निगम द्वारा बाजार मैं आ रही टीम के साथ किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति ना पैदा हो और और व्यापारियों को भी प्रतिबंधित एवं गैर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर गहन चिंतन किया गया।
प्रतीक कालिया ने बताया कि हमारा व्यापारी वर्ग निगम प्रशासन एवं सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के साथ है और उनके द्वारा जो सुझाव नगर आयुक्त गौरव गोयल को दिए गए उनको नगर आयुक्त में उच्च अधिकारियों के आगे रखने की भी बात कही।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री व्यापार मंडल श्रवण जैन, व्यापार सभा ऋषिकेश के अध्यक्ष मनोज कालरा जी, पार्षद प्रदीप कोहली, यश कालरा एवं अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।
