
खाद्य संरक्षा विभाग के अफसरों ने आढत बाजार, हनुमान चौक पर लिए खाने के तेल नमूने
एसकेविरमानी/ देहरादून। जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी पीसी जोशी द्वारा बताया गया है कि सभी नागरिकों को सेफ न्यूट्रिशंस क्वालिटी युक्त खाने के तेल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) के निर्देश पर देहरादून आढत बाजार हनुमान चौक में खाद्य तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से तेल के नमूने क्वालिटी जांच हेतु लिए गए। उक्त अभियान में लोकल एवं ऑल इंडिया लेवल ब्रांडेड कंपनियों के सभी ब्रांड की जांच लैब में कराए जा रहे हैं नेचर फ्रेश लाल किला, फार्च्यून, महाकोश ब्रांड, स्वयं ब्रांड, हीरा मोती ,पी मार्क ब्रांड पतंजलि ब्रांड के नमूनोों को क्वालिटी जांच हेतु लैब में भेज दिया गया है। खाने के तेल में मिलावट की रोकथाम हेतु यह अभियान फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी आफ इंडिया की दिशा निर्देशानुसार देश के लगभग ढाई सौ शहरों में एक साथ चलाया गया है जिसमें सभी ऑल इंडिया लेवल ब्रांड लोकल ब्रांड जांच की जा रही है और देश के भीतर नकली तेल के हॉटस्पॉट का का पता भी इस अभियान से चलेगा। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा खुले तेल के विक्रय को प्रतिबंधित किया गया है। उपभोक्ताओं से भी अपील है कि वह पैक्ट बंद तेल को ही उसकी लेवल कंडीशन के उपरांत खरीदें तेल में पौष्टिकता की जांच हेतु उसके लेबल पर प्लस एफ (+F)लोगो देखकर खरीदेंं। उन्होंने कहा स्थानीय खाद्य व्यापारियों के लिए जागरूकता हेतु कार्यक्रम चलाया जाएगा कोई खाद्य व्यापारी फूड सेफ्टी विभाग के ऑनलाइनपोर्टल के माध्यम से एक दिवसीय जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम में जुड़ सकता है। संयुक्त टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी रमेश सिंह एवं मंजू रावत शामिल थे