एम्स के डाक्टर संतोष कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए

 

एसकेविरमानी /ऋषिकेश। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ॠषिकेश की ओर से नगर निगम के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में डाक्टर संतोष कुमार एम्स ऋषिकेश से मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

डॉ संतोष कुमार का स्वागत वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा व महासचिव एनसी भारद्वाज द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर किया गया।

डाक्टर संतोष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विस्तार से डेंगू के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस समय डेंगू की रोकथाम के लिये Prevention is always better than cure. इसी बात को ध्यान में रखते हुए डेंगू से बचें। डेंगू वायरस 3 भिन्न-भिन्न प्रकारों के होते हैं। यदि किसी व्यक्ति को इनमें से किसी एक प्रकार के वायरस का संक्रमण हो जाये तो आमतौर पर उसके पूरे जीवन में वह उस प्रकार के डेंगू वायरस से सुरक्षित रहता है। हलांकि बाकी के तीन प्रकारों से वह कुछ समय के लिये ही सुरक्षित रहता है। यदि उसको इन तीन में से किसी एक प्रकार के वायरस से संक्रमण हो तो उसे गंभीर समस्याएं होने की संभावना काफी अधिक होती है।

लोगों को डेंगू वायरस से बचाने के लिये कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। डेंगू बुख़ार से लोगों को बचाने के लिये कुछ उपाय हैं, जो किये जाने चाहिये। लोग अपने को मच्छरों से बचा सकते हैं तथा उनसे काटे जाने की संख्या को सीमित कर सकते हैं। वैज्ञानिक मच्छरों के पनपने की जगहों को छोटा तथा कम करने को कहते हैं। यदि किसी को डेंगू बुख़ार हो जाय तो वह आमतौर पर अपनी बीमारी के कम या सीमित होने तक पर्याप्त तरल पीकर ठीक हो सकता है। यदि व्यक्ति की स्थिति अधिक गंभीर है तो, उसे अंतः शिरा द्रव्य (सुई या नलिका का उपयोग करते हुये शिराओं में दिया जाने वाला द्रव्य) या रक्त आधान (किसी अन्य व्यक्ति द्वारा रक्त देना) की जरूरत हो सकती है। डेंगू से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि अपने घर में आसपास कहीं भी पानी इकट्ठा ना होने दें यदि 1 सप्ताह तक नहीं पानी इकट्ठा होता है तो इससे मच्छर के पनपने में मदद मिलती है और वह डेंगू होने के कारण बनते हैं इसलिए बरसात में एहतियात बरतना बेहद जरूरी है डेंगू की बीमारी में ज्यादा दवा लेने से बेहतर है हर व्यक्ति एहतियात बरतें शरीर में बीमारी होने पर अनावश्यक दवा लेने पर नुकसान होता है इससे शरीर के अंग प्रभावित होते हैं धन का भी नुकसान होता है। जनहानि की भी संभावना रहती है। आप इस बीमारी की रोकथाम के लिए जो बैक्टीरिया मच्छर वायरस है उन्हें पैदा ही नहीं होने दिया जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा, महासचिव एन सी भारद्वाज संरक्षक सत्येंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पीडी अग्रवाल, सहित पार्षद राकेश सिंह, विकास तेवतिया, राधा रमोला, एसके आहूजा, मनीष शर्मा, हरी प्रकाश जिंदल, श्याम सिंह , एचएन सिंह, गणेशी लाल, अरविंद जैन, अशोक रस्तोगी, अशोक आर्य, दिनेश मुद्गल, सत्य प्रकाश गुप्ता, हेम कुमार पांडेय, रमेश चंद जैन, वेद प्रकाश धींगड़ा, अमरनाथ चतुर्वेदी, एम्स ऋषिकेश से स्वाति प्रजापति, ज्योतीचंद, मनजीत, चित्रा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Bharat Naman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

error: Content is protected !!