छठी राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग में फतेहगढ़ और लिजवाना खुर्द के खिलाड़ियों ने जीते दो रजत और चार कांस्य पदक

विजेता खिलाड़ियों का नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

जुलाना, जींद । जिले के जुलाना कस्बे के गांव फतेहगढ़ और लिजवाना खुर्द के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 रजत पदक और 4 कांस्य हासिल किए है ।

स्कूल गेम डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 जुलाई को गनौर सोनीपत में कराया गया था जिसमें कस्बे के खिलाड़ियों ने अपने अपने भार वर्ग बेहतर प्रदर्शन के साथ 6 पदक हासिल किए जिसमें सीनियर भारवर्ग में सूरज रोहिला ने रजत पदक, पुलकित ने रजत पदक, हिमांशु कौशिक ने रजत पदक, हैप्पी कौशिक ने रजत पदक, इशांत अहलावत ने कांस्य ने कांस्य पदक और सन्नी राज कश्यप ने कांस्य ने कांस्य पदक अपने नाम किया ।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक हल्का राई हरियाणा सरकार श्री मोहन लाल बाडोली रहे ।

टीम कोच सूरज रोहिला ने बताया कि टोहाना में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेडल आने के बाद इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के हो गया था अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी इनका अच्छा प्रदर्शन रहा है और सभी ने पदक हासिल किए हैं ।

सूरज ने बताया की विजेता खिलाड़ियों का चयन नेपाल में होने वाली अंतराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है अब ये अंतराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

स्कूल गेम डेवलपमेंट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम प्रकाश ने सभी खिलाड़ियों की सराहना की और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।पदक जीतने पर परिवार जनों में खुशी का माहौल है ।

इस मौके पर महासचिव राम प्रकाश, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, सतबीर, जिला पार्षद हरेंद्र सिंह, राकेश सैनी, राखी, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, संदीप कुमार, मोनु, संजय सिंह, जगमोहन सिंह जाबिर, अमित कुमार, परमवीर सिंह, नवीन कुमार, सुब्बा सिंह सहित राकेश सारसर उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!