जीएसटी के नाम पर सर्वे को तुरंत रोकने की मांग

व्यापारियों ने की राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक

एसकेविरमानी/  देहरादून। राज्य कर विभाग द्वारा आम व्यापारियों पर  जीएसटी के नाम पर किए जा रहे सर्वे व अनावश्यक उत्पीड़न के खिलाफ राष्ट्रीय व्यापार मंडल की महानगर इकाई देहरादून के अध्यक्ष  राहुल अग्रवाल ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष  लच्छू गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री  डीडी अरोड़ा को इस विषय पर अवगत कराया।  प्रदेश कार्यालय में प्रातः इस विषय बैठक हुई जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष  हरीश नारंग तथा प्रदेश मंत्री  कुलदीप कुमार विनायक,  राहुल चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी, महानगर महामंत्री नितिन जैन, महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारी ललित आनंद, अमन गुप्ता एवं राजन आनंद उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने तत्काल इस कार्रवाई को रोकने की मांग की राष्ट्रीय व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री से इस विषय पर आज कल में विस्तृत चर्चा करेगा। बैठक में कहा गया इस कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और व्यापारियों के साथ बैठक कर इस विषय पर हल निकाला जाए।

प्रदेश महामंत्री डीडी अरोड़ा ने मांग की कि सभी व्यापारियों को पहले विभाग की तरफ से जन अभियान चला जागृत कराया जाए। कोरोना काल एवं बारिश के मौसम में व्यापार पहले से ही मरा हुआ है। उस पर व्यापारी पर अनैतिक व असंवैधानिक कार्रवाई न की जाए अरोड़ा का कहना था कि आज महानगर में तथा प्रदेश में जितने भी व्यापार संगठन अलग-अलग चल रहे हैं। वह सभी इस विषय पर एक साथ एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने में सक्षम है और आवश्यकता पड़ी तो वह सभी संगठनों से बात कर उनको एकजुट कर इस विषय पर आवाज उठाने का प्रयास अवश्य करेंगे।

महानगर अध्यक्ष राहुल ने कहा कि कर विभाग केवल सर्वे का कार्य करें। खातों की जांच का नहीं। विभाग को केवल registration certificate मांगने का अधिकार है वह फाइल में भी दिखाया जा सकता है सर्टिफिकेट को चस्पा करने के लिए सभी को जागरुक व्यापार संगठन के द्वारा किया जाएगा तब तक सर्टिफिकेट दिखाने पर व चस्पा ना होने पर कोई भी दंडात्मक कार्यवाही न की जाए और किसी भी प्रकार के खातों की जांच न की जाए ।

संगठन महामंत्री श्री तिवारी  ने कहा कि व्यापारी के संवैधानिक अधिकारों का हनन ना करें। सरकार को सहयोग पूर्ण रवैया अपनाना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!