जनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

एसकेविरमानी/  ऋषिकेश। सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से ऋषिकेश मुख्य बाजार, चारधाम बस स्टैंड तथा आस पास के क्षेत्रों में माइकिंग कर तथा स्क्रीन डिस्प्ले के माध्यम से लोगों को खाद्य सुरक्षा की जानकारी दी गयी।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों और आमजनमानस को खाद्य वस्तुओं को निर्मित किए जाने और एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदने की सलाह दी। उन्होंने इसके साथ ही बाजार में बिक रहे कटे फटे फलों की खरीद और इस्तेमाल करने से बचने को भी कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को साफ सफाई वाले रेस्तरां में ही भोजन आदि करना चाहिए और बार बार उपयोग में लाए गए तेल में बनाए गए समोसे, पकौडे, पूडी आदि खाने से बचना चाहिए।

 प्रचार प्रसार का यह विशेष अभियान उपायुक्त लैब आर एस कठायत के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में एफडीए देहरादून के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी, कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य ) कुलवंत सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!