राज्यपाल सहित हजारों लोगों ने दी डीजीपी अशोक कुमार की दिवंगत माता सावित्री गर्ग को श्रद्धांजलि

श्रीमती सावित्री गर्ग का 24 जुलाई को हो गया था निधन

देहरादून। उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की दिवंगत माता श्रीमती सावित्री गर्ग को आज यहां रेसकोर्स पुलिस लाइन स्थित स्वर्गपुरी आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल सहित शहर के हजारों लोगों ने पहुंच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपको बता दें कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता श्रीमती सावित्री गर्ग का गत 24 जुलाई को निधन हो गया था। आज दिवंगत श्रीमती सावित्री गर्ग की आत्मा की शांति के लिए पुलिस लाइन रेसकोर्स स्थित स्वर्गपुरी आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों सहित हजारों लोगों ने पहुंचकर दिवंगत श्रीमती सावित्री गर्ग की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, उद्योगपति फारूख आदि शहर के हजारों गणमान्य लोगों और प्रदेश के पुलिस अफसरों ने दिवंगत श्रीमती सावित्री गर्ग को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित उनके परिवार के सभी  सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!