इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के महोत्सव में कमलेश गर्ग बनी तीज क्वीन

तीज के गीतों पर महिलाओं ने किया जमकर नृत्य

हमारेसंवाददाता/  बुलंदशहर। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी बुलंदशहर चैप्टर के द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीज के गीतों पर जमकर नृत्य किया तथा विभिन्न खेलों का आनंद भी लिया ।

इस दौरान कमलेश गर्ग ने तीज क्वीन का खिताब हासिल किया तथा उनको ताज पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया । कार्यक्रम का सफल आयोजन अर्पण तथा रुचि अग्रवाल के संयोजन में किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मेहंदी तथा श्रृंगार का सामान भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुषमा, नीरू गर्ग ,प्रियंका रूहेला, सविता जैन, पूजा गुप्ता, दिशा कंसल, शीखा, सुधा, तन्वी,अर्पण अग्रवाल, कीर्ति, प्रीति गुप्ता, शैली त्यागी, अनु, सीमा ,अवनि रिचा गुप्ता, रूचि चंद्रा आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!