
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिलकर संवाद किया। इस दौरान कालिंदी एनक्लेव में कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान किया। कालिंदी एनक्लेव में आयोजित एक सादे समारोह में प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री माहरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा। इस दौरान जसविंदर सिंह गोगी, नितिन रावत, धर्म सोनकर, जितेंद्र तनेजा, रामकुमार थपलियाल, डा. बिष्ट, अभिषेक तिवारी, कुलदीप जखमोला, विनीत सिंह के साथ ही कौलागढ, प्रेमनगर, सतोवाली आदि इलाकों के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।