देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्याधिक वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने जनपद में कल 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों में अवकाश घोषित किया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कल 20 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शैक्षिणक, मिनिस्ट्रियल स्टाफ व अन्य कार्मिक समयानुसार कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।