राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में फतेहगढ़ और लिजवाना खुर्द के खिलाड़ियों ने जीते 2 रजत और 4 कांस्य पदक

 

जुलाना, जींद । स्कूल गेम डेवलपमेंट फाउंडेशन इंडिया एवं बाली स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय छठी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन टोहाना की बाली बॉक्सिंग अकेडमी में किया गया । प्रतियोगिता में लगभग 500 से ज्यादा बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया ।

प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 जुलाई को किया गया जिसमें जींद जिले के जुलाना कस्बे गांव फतेहगढ़ और लिजवाना खुर्द के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन के साथ अपने अपने भारवर्ग में 6 पदक जीते जिसमें सूरज रोहिल्ला ने रजत पदक, रेनू तुसामड़ ने रजत पदक, हिमांशु कौशिक ने कांस्य पदक, इशांत अहलावत ने ने कांस्य पदक, पुलकित ने कांस्य पदक और बिंदु तुसामड़ ने कांस्य पदक जीता । प्रतियोगिता में हैप्पी कौशिक और सन्नी राज का भी प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। अब इन खिलाड़ियों का चयन 29 से 31 जुलाई को गनौर सोनीपत में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हो गया है अब ये राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाएंगे ।

खिलाड़ियों ने बताया की हम रजत पदक और कांस्य पदक से में संतुष्ट नहीं हैं हमारा लक्ष्य अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का है उसके लिए में अब हम दुगनी मेहनत करेंगे ।

टीम कोच सूरज रोहिला ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ‌।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रकाश ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है जिन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेडल आया है अब उनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हो गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!