पर्यावरण संतुलन को जगह – जगह पौधे लगाने होंगे: सविता कपूर

भारत विकास परिषद द्रोण शाखा का साईलोक में वृक्षारोपण

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर केवल एक पृथ्वी की अभिव्यक्ति को साकार करते हुए आज साईलोक कालोनी में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भारत विकास परिषद द्रोण शाखा देहरादून द्वारा किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सविता कपूर  विधायक कैन्ट रही।

इस अवसर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए जगह – जगह पौधे लगाने होंगे। विशिष्ट अतिथि एस एस कोठियाल रहे। अध्यक्षता श्रीमती मधु मारवाह ने की।

संस्था की सचिव सुभाषिनी डिमरी ने बताया कि हमारी संस्था ने संकल्प लिया कि पूरे भारत को हरा भरा करने के लिए जगह- जगह कार्यक्रम किए जाए। जहां पर भी वृक्षों की कमी है वही वृक्ष लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में लगभग 30-40 पेड़ लगाए गए हैं।कार्यक्रम का हमारा एकमात्र उद्देश्य पूरी पृथ्वी को हरा-भरा करना हैै।शाखा की सहसचिव श्रीमती वीना चंद्रा  ने पर्यावरण पर अपना उद्दबोधन दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने अस्तित्व वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष श्रीमती मंजू त्रिपाठी को पौधा भेंटकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में  सुभाषिनी डिमरी ,कोषाध्यक्ष  अजीत तोमर, महिला संयोजिका के रूप में श्रीमती पूनम लूना और शाखा के अन्य सदस्य श्रीमती शालिनी कोठियाल, श्रीमती शीला तोमर, श्रीमती स्नेहा, साईलोक सोसायटी अध्यक्ष श्री गर्ग, पार्षद ओमेन्द्र भााष, सोसायटी के सभी सदस्य और अस्तित्व वूमेन एवं चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती मंजू त्रिपाठी भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!