उत्तराखंड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का इन्तजार खत्म, रिजल्ट कल शाम 4 बजे

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत की उपस्थिति में रामनगर में जारी होगा परीक्षा परिणाम:

देहरादून। सूबे के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का इन्तजार हुआ खत्म।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा कल 6 जून को किया जाएगा परीक्षा परिणाम घोषित।

राज्य के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की उपस्थिति में कल शाम 4 बजे परिषद के मुख्यालय रामनगर में होगी परीक्षा परिणाम की घोषणा।

विद्यालयी शिक्षा परिषद सचिव नीता तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 28 मार्च से 19 अप्रैल तक हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा करायी गयी। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 129778 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 113164 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल से 9 मई तक किया गया।

परीक्षार्थी अपना परिणाम परीक्षा फल घोषित होने के बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की बेबसाइट www.ubse. uk. gov. in   या uaresults. nic. in पर जाकर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!