टीएचडीसी भागीरथीपुरम में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी
कर्मचारी अपने घरों के आसपास पौधारोपण करें
देहरादून। टिहरी बांध परियोजना के कार्यपालक निदेशक यूसी सक्सेना ने कहा है कि वर्तमान समय में औद्योगिक क्रांति के साथ – साथ मानव जाति द्वारा छोटे-छोटे निजी स्वार्थ के लिए पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है जिस कारण प्रदूषण का स्तर दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है और जंगल सूखने के कगार पर है। ऐसे में हम सबको मिलकर पर्यावरण की प्रतिपूर्ति के लिए मन में संकल्प लेकर प्रयास करना चाहिए और दूसरे लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।
श्री सक्सेना टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भागीरथीपुरम में सामाजिक एवं पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में कर्मचारियों, अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि सभी अपने घरों के आसपास पौधारोपण जरूर करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम पृथ्वी रखी गयी है जिसका मतलब है प्रकृति के साथ सद्भाव से रहना। उन्होंने कर्मचारियों से दी गयी थीम के अनुरूप प्रकृति द्वारा दी गयी सम्पदा के साथ सदव्यवहार करने की अपील की।

महाप्रबंधक नियोजन सामाजिक एवं प पर्यावरण संदीप अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण दिवस पश्चात मानसून के दौरान प्रतिवर्ष वृक्षारोपण किया जाता है इस वर्ष भी हमारा लक्ष्य पांच सौ से एक हजार तक पौधारोपण का लक्ष्य रहेगा।
परियोजना के उपप्रबंधक जनसंपर्क आर डी ममगाई ने बताया कि इस मौके महाप्रबंधक एसके राय, अपर महाप्रबंधक एमके सिंह, अपर महाप्रबंधक दीपक कुमार, अपर महाप्रबंधक डा. एएन त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक दिनेश शुक्ला, अपर महाप्रबंधक अनिल त्यागी, उप महाप्रबंधक वीरेन्द्र सक्सेना, प्रबंधक रितेश सिंह, प्रबंधक जयन्द्र रावत, उप प्रबंधक आरडी ममगाई, वरिष्ठ पर्यावरण अधिकारी, कनिष्ठ अधिकारी मदन मोहन डोभाल आदि अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
