रूद्रपुर लैब में फेल हुए पनीर के नमूने: जोशी

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी

मावे के नमूने भी सब स्टैंडर्ड पाए गए

एसके विरमानी /देहरादून। जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी श्री पीसी जोशी ने बताया है कि पिछले सप्ताह में एफडीए देहरादून की टीम द्वारा उपायुक्त गढ़वाल मंडल एवं जिला अधिकारी देहरादून के निर्देशानुसार मिल्क प्रोडक्ट की क्वालिटी जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया था पर्यटक सीजन के कारण पनीर दूध आदि प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ जाती है जिसके कारण सहारनपुर आदि क्षेत्रों से कुछ ट्रांसपोर्टरों में द्वारा प्राइवेट कार में सस्ते दाम में ₹   – 200 किलो की दर से घटिया पनीर सप्लाई किया जा रहा था जबकि 5 किलो दूध में लगभग 1 किलोग्राम पनीर ही बनता है। एफडीए देहरादून द्वारा अभियान चलाकर पनीर 8 नमूने एवं मावे के 2 नमूने क्वालिटी जांच हेतु गवर्नमेंट लैब रुद्रपुर में भेजें जिसकी जांच रिपोर्ट में पनीर के 8 नमूने में फॉरेन फैट ( मिल्क फैट के अतिरिक्त अन्य सिंथेटिक फैक्ट से बनाया गया होना पाया गया है) और असुरक्षित घोषित किया गया है। मावे के 2 सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं जो मानक के अनुरूप नहीं है। एफडीए की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए लगभग 12 00 किलोग्राम (12 कुंटल) नकली पनीर को बाजार मे विक्रय होने से पहले ही जेसीबी की सहायता नष्ट करा दिया गया था। पनीर के नमूना परीक्षण हेतु गवर्नमेंट लैब में भेजे गए थे। लैब की रिपोर्ट के आधार पर डेरी प्रोडक्ट ट्रांसपोर्टरों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए धारा 46 के तहत नोटिस जारी कर दिया गया है।

देहरादून में दूध का प्रोडक्शन बहुत कम है। शहर के कई डेरी संचालक सही डेरी प्रोडक्ट विक्रय करना चाहते हैं और कुछ घटिया मिल्क प्रोडक्ट कम दामों में खरीद कर अधिक मात्रा में विक्रय कर अधिक मुनाफा करना चाहते हैं और कुछ रेस्टोरेंट डेरी वेडिंग पॉइंट कम दाम का ही माल खरीदना चाहते हैं लेकिन उस से होने वाले नुकसान की उन्हें सही जानकारी नहीं है और उससे सही प्रोडक्ट बेचने वाले व्यापारी का कारोबार भी प्रभावित होता है।

एफडीए द्वारा ऐसे व्यापारियों की पहचान की जा रही है और कई व्यक्तियों द्वारा आपसी रंजिश के कारण फर्जी शिकायतें भी भेजी रही हैं लेकिन किसी को अनावश्यक परेशान भी नहीं किया जाएगा और जो लोग नियम के तहत कार्य नहीं करेंगे इन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डेरी प्रोडक्ट के जानकारी हेतु एक दिवसीय फूड सेफ्टी ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाया जाएगा। पिछले महीने में देहरादून शहर की 40 डेयरी संचालकों की फूड सेफ्टी ट्रेनिंग फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |