गांधीगिरी : हेलमेट न पहनने वालों को भेंट किया गुलाब का फूल

एआरपी डाॅ मनमोहन रोहिला के मार्गदर्शन में अध्यापकों और बच्चों ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में कर्तव्यबोध का विकास कर सकते हैं : केहर सिंह

बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय खंडवाया में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत अध्यापक तथा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के सामने सड़क पर गुजर रहे राहगीरों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एआरपी शिकारपुर डॉ मनमोहन रोहिला के मार्गदर्शन में किया गया ।

विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा सड़क जागरूकता के संबंध में विभिन्न प्रकार के चार्ट एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया । हेलमेट न पहनने वाले बाइक चालकों को गांधीगिरी के तहत बच्चों द्वारा गुलाब का फूल देकर प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार के द्वारा इस पहल को आसपास के क्षेत्रवासियों ने खूब सराहना की । राहगीरों ने भी बच्चों की अपील को मानते हुए यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अपनी सहमति प्रदान की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक केहर सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से हम बच्चों के अंदर कर्तव्य-बोध का विकास कर सकते हैं।

विद्यालय में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले बच्चे नेहा, साहिला, शिवानी, मोनी, गुड्डन, ज्योति, मानसी, दीपांशी, खुशी तथा समस्त स्टाफ को एआरपी शिकारपुर डॉ मनमोहन के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उर्वशी गुप्ता, अनुराधा ,बबीता, रमेश चंद ,दविस्ता बेगम, ममता सिसौदिया, विमलेश गौड़, शारदा देवी, सुनीता देवी, शिव कुमार प्रधान, लोकेश नेताजी, राजकुमार गौड़, प्रवीण कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!