कर्मचारियों को नदारद पाकर मुख्यमंत्री का पारा चढ़ा, आरटीओ निलंबित

एसके विरमानी/  देहरादून।औचक निरीक्षण पर आरटीओ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह जब वहां अधिकांश कर्मचारियों को नदारद पाया तो उनका पारा चढ गया। मुुुख्यमंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरटीओ कोो निलंबित करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया की आरटी ओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे ।

कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नही है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!