मानदेय बढ़ाए जाने पर स्वच्छता प्रहरियों ने मिठाई बांटकर हर्ष जताया

स्वच्छता प्रहरियों के लिए मसीहा साबित हुए सीएम धामी : अनिता

महापौर ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ने पर जताया खुशी

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। नगर निगम के स्वच्छता प्रहरियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने पर मिठाई वितरित कर हर्ष जताया है।

नगर निगम में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर अनिता ममगाई ने सीएम धामी का आभार जताते हुए ने कहा कि प्रदेश के मुखिया धामी ने सफाई कर्मियों के मानदेय में एकरूपता लाते हुए सभी सफाई कर्मचारियों का मानदेय ₹500 बड़ा दिया है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने हमेशा समाज के गरीब कमजोर तबके के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन योजनाओं को क्रियान्वित भी किया है उनके द्वारा उत्तराखंड मे हजारों सफाई कर्मचारियों को मानदेय बढ़ाने की जो सौगात मिली है।उन्होंने विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए अब और अधिक उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि,यात्रा के सफलतापूर्वक संचालित होने के बाद स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया जायेगा।इस दौरान सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल,अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, संतोष गुसाईं, नरेश खेरवाल,राकेश खेरवाल मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार,विनोद,अमित कुमार,राजेश ,विनोद,विनेश, जितेंद्र, सुरेन्द्र, तीरथ, विक्रम, सुभाष आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!