
चमोली। डोलियों के पहुँचने से पूर्व चमोली पुलिस ने आम जनता के साथ मिलकर की श्री बद्रीनाथ धाम परिसर की साफ सफाई की।
आपको बता दें कि भगवान के सखा श्री उद्धव जी एवं खजांची श्री कुबेर जी की डोलियां आज श्री बद्रीनाथ धाम पहुँच जायेंगी।

डोलियों के श्री बैकुण्ठ धाम पहुँचने से पूर्व चमोली पुलिस स्वयं बद्रीनाथ धाम परिसर की साफ सफाई में लगी है। पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर के नेतृत्व में बद्रीनाथ यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों एवं वहां उपस्थित आम जन मानस द्वारा सम्पूर्ण बद्रीनाथ धाम परिसर की साफ-सफाई की गई।