देहरादून में 12 मई को ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा

देहरादून। देश के सैनिकों के हौसले को सलामी देने और “ऑपरेशन सिंदूर” के समर्थन में देहरादून में 12 मई 2025 को सुबह 7 बजे भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। यह यात्रा शौर्य स्थल चीडवाली बाग, बीजापुर से शुरू होकर शहीद स्मारक गांधी पार्क तक निकाली जाएगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर यात्रा को गरिमामय और ऐतिहासिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे देशभक्ति के इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लें और सैनिकों को अपना समर्थन भी दें।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

यह शौर्य तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का प्रतीक होगी, बल्कि भारत के वीर जवानों को एकजुटता का मजबूत संदेश भी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!