देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम, तेज बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भी मौसम बदला रहेगा।

इन जिलों के अधिकतर हिस्सों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।

अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 मई से मौसम खुलने से मैदानों में तेजी से तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!