बदरीनाथ। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की कायराना हरकतों के बीच देशभर में गुस्सा व सतर्कता के माहौल के बीच बदरीनाथ धाम में शांति और संकल्प की लहर भी देखी गई। श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने आतंकवाद के खात्मे और भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन भी किया।
इस हवन में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री व तीनों सेनाओं के वीर जवानों के लिए शक्ति व सुरक्षा की प्रार्थना भी की गई। भगवान बदरी विशाल के समक्ष मंत्रोच्चार व आहुतियों के साथ आतंकवाद के अंत का संकल्प भी दोहराया गया।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यह आयोजन देश की रक्षा में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामूहिक प्रार्थना की ताकत को भी दर्शाता है, जो आतंकवाद के खिलाफ मानसिक व सांस्कृतिक मजबूती भी प्रदान करता है।