टिहरी पीएसपी की 250 मेगावाट की पहली टरबाइन के रनर की स्थापना का कार्य पूरा

देहरादून। टीएचडीसीआईएल ने टिहरी पीएसपी की 250 मेगावाट की पहली टरबाइन के रनर की स्थापना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इसे टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट निर्माण की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। आपको बता दें कि टिहरी पीएसपी (पंप स्टोरेज प्लांट ) टीएचडीसीआईएल की एक निर्माणाधीन परियोजना है। इसमें 250 मेगावाट की चार टरबाइन हैं जो मिलकर 1000 मेगावाट की होती हैं। गत दिवस टीएचडीसीआईएल ने पहली टरबाइन के रनर की स्थापना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल और पीएपी परियोजना के प्रमुख एलपी जोशी, कंसोर्टियम के प्रमुख मैसर्स जीईएचएफ, मैसर्स जीईपीआईएल, मैसर्स एचसीसी, अजय शुक्ला, एचसीसी के परियोजना प्रबंधक जे मोहंती, टीएचडीसीआईएल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

अपर महाप्रबंधक एचआर और प्रशासन डा. ए एन त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही टीएचडीसीआईएल के कार्यकारी निदेशक एलपी जोशी ने कार्य प्रगति की समीक्षा की और टीम को निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!