बाक्सिंग में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ में जोरदार स्वागत

 


मुख्य अध्यापक कुलदीप सिंह ने दी पदक विजेताओं को बधाई

जुलाना, जींद । स्कूल गेम डेवलपमेंट फाउंडेशन इंडिया एवं बाली स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय छटी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन टोहाना की बाली बॉक्सिंग अकैडमी में किया गया । प्रतियोगिता में लगभग 500 से ज्यादा बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया ।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन के साथ अपने अपने भारवर्ग में 3 पदक जीते जिसमें रेनू तुसामड़ ने रजत पदक, हिमांशु कौशिक ने कांस्य पदक और बिंदु तुसामड़ ने कांस्य पदक जीता । प्रतियोगिता में हैप्पी कौशिक और सन्नी राज का भी प्रदर्शन भी सराहनीय रहा । अब इन खिलाड़ियों का चयन 29 से 31 जुलाई को गनौर सोनीपत में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हो गया है अब ये राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाएंगे ।

खिलाड़ियों ने बताया की हम रजत पदक और कांस्य पदक से में संतुष्ट नहीं हैं हमारा लक्ष्य अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का है उसके लिए में अब हम दुगनी मेहनत करेंगे ।

मुख्य अध्यापक कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ‌।

इस मौके पर टीम कोच सूरज रोहिला , अध्यापक कमल किशोर, अनिल पूनिया, सचिन, सुरेश, गगन और प्रमोद उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!