कश्मीर से लद्दाख के बीच की दूरी कम करने वाली जोजिला सुरंग को तेजी से तैयार किया जा रहा है। इस सुरंग के बन जाने के बाद सेना आसानी से कश्मीर से लद्दाख पहुंच जाएगी, जहां चीन की सेना एलएसी पर अपना दावा ठोक रही है। बता दें कि यह भारत के उन चुनिंदा डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो कि अपनी तय सीमा से पहले तैयार हो जाएंगे।
जोजिला सुरंग को तैयार करने के लिए नवंबर 2026 की समय सीमा रखी गई है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि तेजी से काम करके इसे सितंबर 2024 तक तैयार कर दिया जाएगा। द ट्रिब्यून के मुताबिक इसके बाद भारतीय फौज इमरजेंसी में इसका इस्तेमाल कर सकेगी। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर हरपाल सिंह ने बताया कि अगर चीनी आर्मी बॉर्डर पर किसी तरह का डिटर्बेंस क्रिएट करती है तो भारतीय फौज इस सुरंग का इस्तेमाल कर पहुंचने में सक्षम होगी।