भाजपा को कश्मीर फाइल्स की चिंता है, कश्मीरी पंडितों की नहीं : मनीष सिसोदिया

‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) पर छिड़े विवाद के बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में कहा कि भाजपा को कश्मीर फाइल्स की चिंता है, कश्मीरी पंडितों की नहीं। देशभर के कश्मीरी पंडित कश्मीर वापस जाने का मौका चाहते हैं। भाजपा 8 साल से सत्ता में है, उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया?

सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के लिए बहुत कुछ किया, दस्तावेजों के अभाव में भी 223 शिक्षकों को स्थायी दर्जा दिया, पेंशन प्रणाली को सुव्यवस्थित किया, दिल्ली में कश्मीरी पंडितों को प्रतिमाह 3000 रुपये प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!