बंगाल ही नहीं इन राज्यों की विधानसभा में भी हुईं हैं ‘बदनाम घटनाएं’, एक दुसरे को जड़ दिए थे थप्पड़

पश्चिम बंगाल की विधानसभा में सोमवार को हंगामा देखने को मिला और बीरभूम हिंसा के मुद्दे पर सत्तरूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के विधायकों में हाथापाई की स्थिति आ गई लेकिन यह पहली घटना नहीं है जब सदन में जनप्रतिनिधियों की ओर से उग्रता दिखाई गई है। अलग-अलग राज्यों की विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हुई कुछ ऐसी ही घटनाएं इस प्रकार हैं।

तमिलनाडु, 1989: राज्य विधानसभा में अप्रिय दृश्य उस समय देखने को मिला जब सत्तारूढ़ द्रमुक के सदस्यों ने तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और अन्नाद्रमुक विधायक जे जयललिता पर कथित तौर पर हमला किया और अपमानित किया। वह पार्टी विधायकों की सुरक्षा में बिखरे बाल के साथ बाहर आईं और उनकी इस तस्वीर ने  तमिलनाडु की राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी। जयललिता ने संकल्प लिया था कि वह अब मुख्यमंत्री के तौर पर ही सदन में आएंगी और दो साल बाद उन्होंने ऐसा ही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!