उत्तराखंड में भी फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 21नए केस

देहरादून में सबसे ज्यादा 13 मामले

देहरादून। देश के दूसरे हिस्सों में बढ रहे कोरोना मामलों के साथ ही अब उत्तराखंड में भी संक्रमण डराने लगा है। पिछले 24 घंटे में 21 नए मामले यह बताने के लिए काफी है कि राज्य में कोरोना फिर पांव पसारता दिख रहा है। सक्रिय मामले भी बढकर 103 हो गए। संक्रमण दर एक प्रतिशत के आस पास बनी हुई है। आज सात मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण से किसी मरीज की मौत की खबर नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज कोरोना के 21 नए केस दर्ज हुए। इसके बाद इस साल आए कोरोना के मामलों की संख्या 92386 हो गयी जिनमें से 88785 यानि करीब 96.10 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।

आज आए 21 मरीजों में सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा 13 देहरादून जनपद में मिले। इसके अलावा हरिद्वार में 1,नैनीताल में 5 और उत्तरकाशी में संक्रमण के 2 मामले सामने आए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!