दिल्ली में सीएम धामी ने किया उत्तराखंड के हाउस ऑफ हिमालयाज आउटलेट का उद्घाटन

मंगलवार को मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास परिसर में हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के आउटलेट का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा, प्रदेश सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड से उत्तराखंड के उत्पादों को वैश्विक स्तर बाजार मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह, स्थानीय कारीगरों व शिल्पकारों को नए अवसर प्रदान होंगे।

 

चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थानीय उत्पादों की ब्रिकी को बढ़ावा देने के लिए 13 से अधिक प्रमुख स्थानों पर आकर्षक फ्लोर स्टैंडिंग यूनिट व रिटेल कार्टस खोले गए। इनमें नैनी सैनी, पंतनगर, देहरादून एयरपोर्ट, केदारनाथ, बदरीनाथ, हर्षिल, गुप्तकाशी, कौड़ियाला, मसूरी, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, स्नो क्रेस्ट बदरीनाथ, एटीआई नैनीताल व सेंट्रियो मॉल में उत्पादों की बिक्री हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!