ऋषिकेश: नदी किनारे कूड़ा बीनने गई थी नाबालिग, स्क्रीनिंग प्लांट में मृत मिली

शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक बस्ती की चार से पांच किशोरियां कुड़कावाला क्षेत्र में सुसवा नदी किनारे संचालित हो रहे स्क्रीनिंग प्लांट में कबाड़ बीनने गई थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान यहां तैनात कर्मचारियों के डराने पर कुछ किशोरियां भाग गईं। जबकि एक को कर्मचारियों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब स्क्रीनिंग प्लांट पर पहुंची तो वह कमरे में मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय निवासी व विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जुलूस लेकर कोतवाली पहुंचे और यहां जमकर हंगामा किया।

 

घटना के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया और बाद में डोईवाला चौक पर जाम लगाया।

 

सीओ संदीप सिंह नेगी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले पर हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!