
देहरादून। उत्तराखण्ड में शनिवार को कोरोना के नौ नए मरीज सामने आए।
राज्य में किसी की मौत की खबर नहीं है लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या बढने लगी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में राज्य में 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
देहरादून में 2,हरिद्वार में 5, तथा नैनीताल और टिहरी गढ़वाल में संक्रमण का 1-1 मामला सामने आया।
चौबीस घंटे में तीन मरीज ठीक हुए। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढकर 58 हो गयी।