तहसील परिसर में जुआ खेलने के मामले में राजस्व उप निरीक्षक निलंबित

तहसील कार्यालय के मेन गेट पर कुर्सी-मेज लगाकर जुआ खेलते राजस्वकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के मामले में डीएम सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। सख्त कार्रवाई करते हुए डीएम ने एक राजस्व उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।

 

एसडीएम के माध्यम से दी गई जांच आख्या में तहसील के रायगी क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक नागचंद की संलिप्तता उजागर हुई। जिसके बाद जिलाधिकारी ने राजस्व उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उसे चकराता तहसीलदार के कार्यालय से संबद्ध करते हुए त्यूणी तहसीलदार को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!