तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू

राज्य भर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की निदेशक रंजना राजगुरू ने बताया कि योग्य महिलाएं छह जुलाई की शाम पांच बजे तक विभाग की वेबसाइट www.wecduk.in के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

 

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए राज्य के सभी 13 जिलों से 13 महिलाओं का चयन किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार शिक्षा, सामाजिक कार्य, रूढ़ीवाद उन्मूलन, मीडिया, खेल, पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 35 परियोजनाओं का चयन किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक श्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 51 हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!