सीएम धामी ने की घोषणा, मानसून सत्र में लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण में आएगा बिल, साथ ही सम्मान निधि में होगी बढोतरी

मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आपातकाल में मीसा एवं डीआईआर बंदी बनाए गए लोकतंत्र सेनानियों के साथ संवाद कर रहे थे। देश में आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस पर सीएम ने लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिवारजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण और हित में विधेयक लाएगी। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि बढ़ाने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि सम्मान निधि की प्रक्रिया और सरल बनाया जाएगा।

 

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिमाह मिलने वाली सम्मान निधि को बढ़ाने का फैसला लिया था, जिसे आने वाले समय में और बढ़ाया जाएगा। हमारी सरकार लोकतंत्र सेनानियों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!