वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली क्रांति दिवस मेला होगा राजकीय
पौड़ी गढवाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने एक दिवसीय पौड़ी गढवाल भ्रमण के दौरान मासौं चोपड़ा कोष में पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में आयोजित मेले में भाग लेने के साथ ही कई कार्यक्रमों में भागीदारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कई बड़ी घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली क्रांति दिवस मेले को राजकीय मेला घोषित किया है
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने थलीसैंण में वाहन पार्किंग के निर्माण की स्वीकृति दी।
श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत कच्ची सड़कों के डामरीकरण की स्वीकृति दी।
देवराड़ी देवी मैदान बूंगीधार, चौथान मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
चौरीखाल से कफल्ड मुसेटी लामसेम बैंड थलीसैंण तक सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।