लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल मसूरी LBS अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को करेंगे संबोधित

मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी में 127वां इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत अधिकारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम में 19 राज्यों की सेवाओं से प्रोन्नत 97 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें 73 पुरुष अधिकारी और 24 महिला अधिकारी हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल मसूरी पहुंचेंगे। वह एलबीएस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वह कल पौने दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट पर मसूरी पहुंचेंगे। लोकसभा अध्यक्ष उसी दिन दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!