बदरीनाथ में रविवार को 20 हजार से अधिक ने किए दर्शन, चारधाम पहुंचने वालों का आंकड़ा10 लाख पार

बदरीनाथ धाम में रविवार को 20 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद एक दिन में बदरीनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले कपाट खुलने के दिन करीब 23 हजार 580 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। आप सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर इस पावन यात्रा को सफल और स्मरणीय बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!