मुख्यमंत्री धामी ने की टनकपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की पैरवी, इज्जतनगर को मिलेंगी दो गाड़ियां

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल को अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार है। इज्जतनगर मंडल वंदे भारत के लिए रूट तय कर रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की पैरवी के बाद टनकपुर-दिल्ली के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर संभावनाओं को तलाश किया जा रहा है।

मई के पहले सप्ताह उत्तराखंड के अधिकारियों ने मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल के डीआरएम समेत अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस साल के अंत तक कम से कम एक रूट पर वंदे भारत का संचालन शुरू हो जाएगा।

रेलवे ने लालकुआं-दिल्ली, लालकुआं-कानपुर, रामनगर-आगरा, रामनगर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के विकल्प रखे हैं। अब टनकपुर-दिल्ली रूट को लेकर भी काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल, मुरादाबाद मंडल के चार रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। दूसरी ओर इज्जतनगर मंडल इस मामले में पिछड़ा हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि इज्जतनगर को दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!